Get App

Budget 2019: बाजार दिग्गजों और विपक्ष की प्रतिक्रिया

इस बजट को कांग्रेस ने नई बोतल में पुरानी शराब बताया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2019 पर 6:12 PM
Budget 2019: बाजार दिग्गजों और विपक्ष की प्रतिक्रिया

आज बजट में भारत को विकास का पावरहाउस बनाने का मंत्र रखा गया। निर्मला सीतारामन जब बजट स्पीच के लिए खड़ी हुईं तो उन्होंने शुरुआत में ही चाणक्य नीति और एक उर्दू शायरी बोलकर जता दिया कि बजट में उनका पूरा जोर न्यू इंडिया और भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी के सपनों को साकार करने पर होगा। बजट भाषण जैसे जैसे आगे बढ़ा, एक के बाद एक हुए ऐलानों से साफ हो गया कि बजट में सिर्फ ग्रोथ का मंत्र दिया गया। निर्मला सीतारामन ने बैंक को मजबूत बनाने और उनको ज्यादा पैसा देने, इंफ्रा को दुरुस्त करने और रियल्टी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बूस्ट देने का एलान किया। अमीरों पर टैक्स लगा दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार इकोनॉमी को  5 लाख करोड़ डॉलर का बनाना चाहती है। इस साल देश की इकोनॉमी 3 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी जो कि विश्व की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। वहीं पीएम मोदी ने निर्मला सीतारामण के बजट की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ये बजट पांच लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी के सपने को पूरा करने वाला बजट है।

रियल एस्टेट को इस बजट से बड़ी सौगात मिली है। अफोर्डेबल हाउसिंक पर सरकार का फोकस बरकररार है और उसे बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने कई ऐलान किए हैं। सबसे बड़ा एलान है घर खरीदारों के लिए। अब 45 लाख के घर के लिए होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली छूट को 2 लाख से बढ़ाकर साढ़े 3 लाख रुपए कर दिया गया है। ये छूट उन ग्राहकों को मिलेगी जो 31 मार्च 2020 तक घर खरीदेंगे। वित्त मंत्री ने तो यहां तक कहा कि ग्राहकों को 15 साल के लोन पर कुल 7 लाख रुपए की बचत होगी।

हाउसिंग लोन पर ब्याज पर छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया गया है। 45 लाख रुपए का घर खरीदने पर 1.5 लाख रुपए की छूट दी गई है। इसके अलावा भी हाउसिंग सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने कई एलान किए हैं। रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नया टीनेंसी कानून लेकर आएगी जिसे बाद में राज्यों को दिया जाएगा। अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए अब क्रेंद सरकार और PSU की जमीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा अब रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट यानि REITS में विदेशी निवेशकों के लिए भी रास्ता बना दिया गया है। निर्मला सीतारामन ने ये भी एलान किया कि अब हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को रेगुलेट करने का काम NHB की जगह RBI करेगा।

इस बजट में आम आदमी को राहत वाली खबर तो कम ही मिली लेकिन कई चीजें महंगी जरूर कर दी गई हैं। सबसे ज्यादा मार पेट्रोल-डीजल को लेकर पड़ी है। पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है साथ ही एक रुपए का इंफ्रा सरचार्ज भी लगाया गया है यानी पेट्रोल-डीजल पर अब आपको प्रति लीटर दो रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। इसके अलावा सोना-चांदी, तंबाकू प्रोडक्ट, एयर कंडीशन, स्टील, टाइल्स, CCTV कैमरा, इंपोर्डेट काजू, इंपोर्डेट किताब जैसी चीजें महंगी हो गई हैं। सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी दस परसेंट से बढ़ाकर साढ़े बारह परसेंट कर दी गई है।

बजट में वित्तमंत्री ने बैंकों के लिए बड़े एलान किए हैं। सरकार बैंकों को अतिरिक्त पूंजी देगी। यही नहीं आज वित्तमंत्री ने NBFCs को भी संकट से ऊबारने के लिए बड़े एलान किए हैं। सरकार ने आज विनिवेश की महत्वकांक्षी योजना का एलान किया है। विनिवेश का लक्ष्य बढ़ाकर एक लाख पांच हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। सरकार अपनी सभी कंपनियों में हिस्सेदारी 51 परसेंट से नीचे ले आएगी। इसमें वित्तीय और गैर वित्तीय सभी कंपनियां शामिल हैं। जिस तरह बैंकों में मर्जर की योजना है, उसी तरह कुछ गैर वित्तीय PSUs का भी मर्जर होगा।

आज सरकार ने इंडस्ट्री को भी कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी राहत दी है। पहले 250 करोड़ रुपए तक का टर्नओवर वाली कंपनियों को 25 परसेंट का कॉरपोरेट टैक्स देना पड़ता था, इस टर्नओवर की सीमा को बढ़ाकर चार सौ करोड़ रुपए कर दिया गया है। जिन कंपनियों का टर्नओनर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा उन्हें 30 परसेंट का कॉरपोरेट टैक्स देना होगा। आज के एलान से 99.3 परसेंट कंपनियों को फायदा होगा। सरकार ने बाजार में शेयर लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए पब्लिक शेयर होल्डिंग की न्यूनतम लिमिट 25 परसेंट से बढ़ाकर 35 परसेंट करने का एलान किया है। आज के एलान के बाद BSE 500 में 167 कंपनियों को बाजार में FPO लाना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें