Get App

Budget 2019: बजट और टैक्स के पेंच, मिडिल क्लास को क्या मिला

वित्त मंत्री ने एक ऐसा बजट बनाया जिसमें आम तो नहीं लेकिन खास की जेब पर जरूर कैंची चली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2019 पर 6:13 PM
Budget 2019: बजट और टैक्स के पेंच, मिडिल क्लास को क्या मिला

बजट पेश हो चुका है और नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऐसा बजट बनाया जिसमें आम तो नहीं लेकिन खास की जेब पर जरूर कैंची चली है। टैक्स के लिहाज से वित्त मंत्री साहिबा ने क्या दिया और हमसे क्या लिया इस पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं केसीसी के सीए एंड फाउंडर शरद कोहली और पीडब्ल्यूसी में Partner tax and regulatory विशाल आनंद लेकिन इससे पहले आइए डालते हैं बजट में टैक्स से जुड़े एलानों पर।

इनकम टैक्स स्लैब

टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किया गया। 5 लाख रुपये सालाना आय होने पर IT रिटर्न भरने की जरूरत नहीं है।

HNIs के टैक्स पर सरचार्ज बढ़ाया

सालाना 2 करोड़ रुपये से ज्यादा आय पर 3% सरचार्ज बढ़ा जबकि सालाना 5 करोड़ रुपये से ज्यादा आय पर 7% सरचार्ज देना होगा।

कॉरपोरेट टैक्स के लिए बड़ी राहत

पहले 250 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली कंपनी पर कॉरपोरेट टैक्स 25% लगता था। लेकिन बजट में इसे बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दिया गया है। अब 400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर पर 25% कॉरपोरेट टैक्स लगेगा। कॉरपोरेट टैक्स में इजाफे से 99.3% कंपनियों को राहत मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें