Get App

बजट 2020: 5 लाख तक टैक्सफ्री, 7 लाख तक 5% टैक्स का ऐलान कर सकती हैं FM

अभी 2.5 लाख रुपए से 5 लाख रुपए पर 5% टैक्स लगता है, बजट में 5 लाख रुपए तक की आमदनी हो सकती है टैक्स फ्री

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2020 पर 8:41 AM
बजट 2020: 5 लाख तक टैक्सफ्री, 7 लाख तक 5% टैक्स का ऐलान कर सकती हैं FM

उम्मीद की जा रही है कि इस साल बजट में मिडिल क्लास को सरकार बड़ी राहत दे सकती है। माना जा रहा है कि इस साल बजट (Budget 2020) पेश करते हुए फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इनकम टैक्स में बड़े छूट का ऐलान कर सकती हैं।

CNBC आवाज के सूत्रों के मुताबिक, 2.5 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम पर टैक्स छूट मिल सकती है। अभी इस पर 5 फीसदी टैक्स लगता है। सरकार बजट में 2.5 लाख रुपए से लेकर 7 लाख रुपए तक की टैक्सेबल आमदनी पर 5 फीसदी टैक्स लग सकता है।

सालाना 7 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के ब्रैकेट में आने वालों पर 10 फीसदी टैक्स लग सकता है। वहीं 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के ब्रैकेट में आने वाले टैक्सपेयर्स पर 20 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

सालाना 20 लाख रुपए से लेकर 10 करोड़ रुपए तक की टैक्सेबल आमदनी होने पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है। वहीं 10 करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्सेबल इनकम पर 35 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

टैक्सपेयर्स का फायदा

अगर सरकार इनकम टैक्स में छूट का ऐलान करती है तो टैक्सपेयर्स के पास खर्च करने लायक पैसा बढ़ेगा। उदाहरण के तौर पर सालाना 10 लाख रुपए टैक्सेबल इनकम वालों के पास 60,000 रुपए, 15 लाख टैक्सेबल इनकम वालों के पास 1.1 लाख रुपए और सालाना 20 लाख रुपए टैक्सेबल आमदनी वालों के पास 1.6 लाख रुपए की बचत होगी। इस कैलकुलेशन में सेस को नहीं जोड़ा गया है।

इस मामले में जानकारों का मानना है कि मिडिल और लोअर मिडिल क्लास के लोगों के पास बचत होने से कंजम्पशन और निवेश बढ़ेगा। उनका यह भी मानना है कि इनकम टैक्स घटाने से बाजार में भी तेजी आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें