Get App

Budget 2020: डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किया गया

सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस कवर 1 लाख रुपये से प्रति डिपॉजिटर से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति डिपॉजिट करने का निर्णय लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2020 पर 2:56 PM
Budget 2020: डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किया गया

सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस कवर 1 लाख रुपये से प्रति डिपॉजिटर से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति डिपॉजिट करने का निर्णय लिया है। फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमन ने ये जानकारी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2020-2021 का यूनियन बजट पेश करते हुए दी।

फाइनेंस मिनिस्टर ने आगे कहा कि सभी शेड्यूल्ड कर्मिशयल बैंकों के हालात की निगरानी के लिए देश में मजबूत मेकेनिज्म है, देश में जमाकर्ताओं की जमा पूंजी को कोई खतरा नहीं है।

हाल में बैंकों, सहकारी बैंकों, नॉन बैंकिंग, फाइनेंस कंपनियों में हुए तमाम घोटालों के बाद जमाकर्ताओं में चिंता की स्थिति बन गई थी जिसको देखते हुए फाइनेंस मिनिस्टर की यह घोषणा जमाकर्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

Reserve Bank employees unions ने भी मंगलवार को बैंक जमाओं पर बीमा कवर को वर्तमान 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की थी।

सरकार ने यह कदम Punjab & Maharashtra Cooperative Bank के हालिया संकट के बाद इस तरह का कदम उठाना जरुरी हो गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें