Budget 2020। मोदी सरकार आज यानी 1 फरवरी, 2020 दिन शनिवार को इस साल का बजट पेश कर रही है। यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था इकोनॉमिक स्लोडाउन का दौर देख रही है। पूरे देश को आज इंतजार है कि सरकार अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए क्या कदम उठाती है और स्लोडाउन का दंश झेल रहे कई सेक्टरों को किस तरह का रिफॉर्म देती है।
