Get App

BUDGET 2020: ज्वैलरी इंडस्ट्री की उम्मीदें, क्या बजट से चमकेगा ये सेक्टर

जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर देश के GDP में खासा योगदान देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2020 पर 9:23 AM
BUDGET 2020: ज्वैलरी इंडस्ट्री की उम्मीदें, क्या बजट से चमकेगा ये सेक्टर

बजट 2020 कमोडिटी के इस खास शो में ज्वेलरी मार्केट के बजट से उम्मीदों  पर चर्चा करेंगे। जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर देश के GDP में खासा योगदान देता है लेकिन पिछला साल इस इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक तो घरेलू डिमांड में कमी आई है वहीं एक्सपोर्ट मोर्चे पर भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सोने की रिकॉर्ड कीमतें, फाइनेंसिंग और Compliance जुड़ी दिक्कतें, सुस्त एक्सपोर्ट डिमांड और ग्रोथ में कमी से इंडस्ट्री पर दबाव देखने को मिला है।

ऐसे में जेम्स और ज्वेलरी इंडस्ट्री रिकवरी के लिए बजट पर निगाह लगाए हुए है। बजट 2020 में आज हम बजट से ज्वेलरी सेक्टर की उम्मीदों पर ही बात करेंगे। इस पर चर्चा करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Priority Jewels के शैलेश संघानी, Silver Emporium के राहुल मेहता और Axis Securities के सुनील कटके जुड़ गए हैं। 

बजट से ज्वेलरी सेक्टर की विश लिस्ट

गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की डिमांड की जा रही है

मांग है कि सोने पर ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत की जाए

डायमंड पर ड्यूटी 7.5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत करने की मांग की जा रही है

कुल ज्वेलरी डिमांड में डायमंड की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें