Get App

Budget 2021: 4 नये नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की होगी स्थापना, फिलहाल देश में सिर्फ 1 NIV

वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के तहत 4 नये नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) का स्थापना किये जाने की घोषणा की

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 4:14 PM
Budget 2021: 4 नये नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की होगी स्थापना, फिलहाल देश में सिर्फ 1 NIV

आज संसद में बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य सेक्टर पर विशेष जोर दिया। इसकी झलक उनके बजट वाचन के दौरान देखने को मिली। वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के तहत 4 नये नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की स्थापना किये जाने की घोषणा की। इससे देश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। फिलहाल पूरे देश में सिर्फ पुणे शहर में एकमात्र NIV मौजूद है।

देश में स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की है। इसके लिए साल भर के लिए 64180 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत नई स्वास्थ्य सुविधा तैयार करने पर जोर दिया जायेगा।

अगले 6 सालों तक स्वास्थ्य सेवा में विविध चरणों में सुधार किया जायेगा। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में स्वास्थ्य सेवा सुधार करने के लिए सरकार ने अगले 6 सालों के लिए प्लान तैयार किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि इससे नेशनल हेल्थ मिशन को फायदा होगा।

लोकसत्ता में छपी खबर के मुताबिक बजट में की गई घोषणा के अनुसार 17 नये सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे। 32 हवाईअड़्डों पर इसका निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही नेशनवल इंस्टिट्यूट ऑफ वर्ल्ड हेल्थ का निर्माण, 9 बायोलैब का निर्माण तथा 4 नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की स्थापना की जायेगी। ऐसा बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहा है।

इसके साथ ही नई बीमारियों पर ध्यान दिया जायेगा। इसके द्वारा 75 हजार ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र, सभी जिलों में टेस्टिंग सेंटर, 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य सूचना पोर्टल को अधिक सक्षम बनाया जायेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें