Get App

Budget 2021: कैसा रहेगा बजट का ब्लूप्रिंट, क्या हो सकती हैं बजट की प्राथमिकताएं और मुद्दे

जानते हैं-बजट का ब्लूप्रिंट क्या हो सकता है। किन मुद्दों पर फोकस होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 1:47 PM
Budget 2021: कैसा रहेगा बजट का ब्लूप्रिंट, क्या हो सकती हैं बजट की प्राथमिकताएं और मुद्दे

देश का बहुप्रतिक्षित बजट आज संसद में पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने पहले ही बयान दिया है कि पिछले 100 सालों में ऐसा बजट पेश नहीं हुआ है जैसा अबकी बार होने जा रहा है। इससे पूरे देश की निगाहें इस बजट पर लगी हुई हैं। बाजार भी टकटकी लगाये बजट के पेश होने का इंतजार कर रहा है। जानते हैं-बजट का ब्लूप्रिंट क्या हो सकता है। किन मुद्दों पर फोकस होगा। बाजार क्या देखना चाह रहा है।

बजट का ब्लूप्रिंट

बजट :क्या होगी प्राथमिकता

इस बजट में आत्मनिर्भर भारत पर जो रह सकता है। इसके साथ ही PLI सब्सिडी स्कीम और स्वास्थ्य स्कीम भी इसकी प्राथमिकता में शामिल होंगी। बजट में  ग्रामीण इकोनॉमी के साथ ही फर्टिलाइजर पर नजर रहेगी। किसानों की बेहतरी के लिए प्रधानमत्री किसान योजना में कुछ और घोषणाएं संभव हैं।

बजट के अहम मुद्दे

इस बार बजट के अहम मुद्दों में कुछ नये मुद्दों को भी स्थान मिल सकता है। इसमें सबसे पहले कोविड टैक्स का नाम लिया जा सकता है। अबकी बार उम्मीद है कि कोविड टैक्स लगाया जा सकता है। वहीं मिडियम टर्म में FICSAL रोडमैप पेश किया जा सकता है। GDP की तुलना में कर्ज उपलब्ध होना भी एक मुद्दा हो सकता है। साथ ही इसमें रेटिंग को लेकर चिंता दिखाई दे सकती है। इस बार DISCRETIONARY खर्च 5-6 लाख करोड़ संभव है। फाइनेंशियल रिफॉर्म भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है जबकि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।

बजट में अहम फैसले संभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें