Get App

Budget 2022: बजट में PLI Scheme के तहत कई सेक्टर में बढ़ सकता है आबंटन, जानिए दूसरी और अहम खबरें

Budget 2022: आगामी बजट में सरकार का फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर रह सकता है। सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के लिए आबंटन बढ़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 5:19 PM
Budget 2022: बजट में PLI Scheme के तहत कई सेक्टर में बढ़ सकता है आबंटन, जानिए दूसरी और अहम खबरें
त्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन देने की मांग सरकार से की है।

Budget Expectation 2022: बजट में PLI Scheme के तहत कई सेक्टर में आबंटन बढ़ सकता है। सीएनबीसी-आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक आगामी बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और सोलर पैनल पर फोकस रहने की उम्मीद है।

आगामी बजट में सरकार का फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर रह सकता है। सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के लिए आबंटन बढ़ सकता है। फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के लिए 5 हजार करोड़ का आबंटन किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन देने की मांग सरकार से की है।

वहीं दूसरी तरफ सोलर PV मॉड्यूल्स के लिए भी PLI Scheme के तहत आबंटन बढ़ सकता है। सोलर PV मॉड्यूल्स के लिए करीब 25 हजार करोड़ रु की इंसेंटिव्स तक के आवेदन आ चुके हैं। सोलर PV मॉड्यूल्स के लिए सिर्फ 4500 करोड़ रुपये का आबंटन दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रीन्यूएबल एनर्जी ने की अतिरिक्त फंड देने की मांग की है।

बजट 2022-23 के दूसरी अहम खबर पर नजर डालें तो इस बार बजट में रेलवे के PSUs के मर्जर से जुड़े बड़े एलान हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजल की सिफारिशों को इसका आधार बनाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें