Get App

Budget 2022: बजट में चाहिए बॉन्ड्स में रिटेल इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के उपाय

बजट (Budget 2022) से बहुत उम्मीदें हैं। खासकर वित्तमंत्री बॉन्ड मार्केट (Bond Market) के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं। बॉन्ड सेक्टर में बोल्ड रिफॉर्म्स के लिए यह सही वक्त है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 1:08 PM
Budget 2022: बजट में चाहिए बॉन्ड्स में रिटेल इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के उपाय
वित्तमंत्री रिटेल इन्वेस्टर्स को बॉन्ड मार्केट में ऑनलाइन इन्वेस्ट करने के लिए प्रोसेस को आसान बनाने का ऐलान कर सकती हैं। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80सी के तहत गवर्नमेंट बॉन्ड और AAA रेटिंग वाली सिक्योरिटीज को शामिल किया जा सकता है। इससे आम आदमी की पहुंच बॉन्ड तक होगी।

अंकित गुप्ता

पिछले साल पेश बजट 2021 (Union Budget 2022) में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कई बड़े रिफॉर्म्स के कदम उठाए थे। इस बार भी बजट (Budget 2022) से बहुत उम्मीदें हैं। खासकर वित्तमंत्री बॉन्ड मार्केट (Bond Market) के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं। बॉन्ड सेक्टर में बोल्ड रिफॉर्म्स के लिए यह सही वक्त है। मेरा मानना है कि बॉन्ड मार्केट में रिटेल इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने से इस सेक्टर में गहराई आएगी। इसके अलावा भी बजट में बॉन्ड के लिए कई बड़े कदम उठाने की जरूरत है।

अभी बॉन्ड मार्केट में आम निवेशकों (Retail Investors) की हिस्सेदारी बहुत कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। वित्तमंत्री रिटेल इन्वेस्टर्स को बॉन्ड मार्केट में ऑनलाइन इन्वेस्ट करने के लिए प्रोसेस को आसान बनाने का ऐलान कर सकती हैं। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80सी के तहत गवर्नमेंट बॉन्ड और AAA रेटिंग वाली सिक्योरिटीज को शामिल किया जा सकता है। इससे आम आदमी की पहुंच बॉन्ड तक होगी।

ज्यादा क्रेडिट रेटिंग वाली डेट सिक्योरिटीज के लिए टैक्स के नियमों को आसान बनाने की जरूरत है। अभी बॉन्ड्स की बिक्री से होने वाले कैपिटल गेंस पर 'इनकम फ्रॉम कैपिटल गेंस' के तहत टैक्स लगाया जाता है। हालांकि, इन बॉन्ड्स से होने वाली इंट्रेस्ट इनकम को टैक्सपेयर की नेट इनकम ट्रीट किया जाता है। फिर, उसके टैक्स स्लैब के हिसाब से इस पर टैक्स लगता है। इससे टैक्स की दर बढ़कर 33 फीसदी तक पहुंच जाती है। इस वजह से रिटेल इन्वेस्टर्स बॉन्ड में इन्वेस्ट करने कतराते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें