Get App

Budget 2022 Expectations: ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री कर रही है GST कम करने की मांग

ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री बजट में सभी ऑटो पार्ट्स पर 18 फीसदी जीएसटी (GST) की दर करने की मांग कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 4:27 PM
Budget 2022 Expectations: ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री कर रही है GST कम करने की मांग
Budget 2022 Expectations: ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री कर रही है GST कम करने की मांग

Budget 2022 Expectations: ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री बजट में सभी ऑटो पार्ट्स पर 18 फीसदी जीएसटी (GST) की दर करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय ऑटो कंपोनेंट उद्योग की बड़ी एसोसिएशन में से एक ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) केंद्रीय बजट के लिए सरकार को अपनी सिफारिशों में सभी ऑटो पार्ट्स पर एक समान 18% की एक समान जीएसटी दर लगाए जाने की डिमांड कर रहे हैं। इसने सरकार से रिसर्च और विकास में निवेश बढ़ाने के लिए RoDTEP पर विचार करने के लिए कहा है।

ACMA के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन फिर भी दिलचस्प समय देख रहा है। महामारी के कारण आईटी सेक्टर में नई तकनीक और मोबिलिटी लाने में मदद मिली है। एसीसी बैटरी के लिए पीएलआई योजना, ऑटो और ऑटो घटकों के लिए पीएलआई और फेम -2 योजना के विस्तार पर सरकार द्वारा हाल की नीतिगत घोषणाएं वास्तव में बहुत समय से पेंडिग हैं जिन पर काम किये जाने की जरूरत है।

कपूर ने कहा कहा कि सभी ऑटो पार्ट्स पर एक समान जीएसटी दर 18 प्रतिशत की सिफारिश कर रहे हैं। उद्योग में महत्वपूर्ण आफ्टरमार्केट ऑपरेशन होत है जिसमें ज्यादतर पर जीएसटी की दर 28 फीसदी है जिसके कारण ऑटो पार्ट्स में नकली और ग्रे मार्केट बढ़ता जा रहा है। जीएसटी की दर कम करने से इस ग्रे मार्केट को खत्म करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और वाहनों की सुरक्षा पर सरकार के ध्यान के साथ, ऑटो कंपोनेंट्स उद्योग के लिए नई तकनीकों में निवेश करना और ऐसे उत्पादों की बढ़ती घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए कैपेसिटी बनाने पर ध्यान देना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें