Get App

Budget 2022: क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर कितना टैक्स लगाने की सोच रही है सरकार? जानिए इस रिपोर्ट में

Budget 2022: क्रिप्टोकरंसी निवेशकों पर टैक्स का बोझ काफी बढ़ सकता है और क्रिप्टो एसेट्स पर इनकम टैक्स स्लैब 35 से 42% के बीच कहीं भी हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 7:41 PM
Budget 2022: क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर कितना टैक्स लगाने की सोच रही है सरकार? जानिए इस रिपोर्ट में
बजट को 1 फरवरी 2022 को पेश किया जाना है

Budget 2022: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार बजट के दौरान क्या प्रावधान करने वाली है? इससे होने वाली कमाई पर किस तरह का टैक्स लगाया जाएगा? भारतीय क्रिप्टो समुदाय इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, सरकार फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी पर विभिन्न टैक्स एक्सपर्टों से सलाह ले रही है। बजट को 1 फरवरी 2022 को पेश किया जाना है।

सरकार इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बहुप्रतीक्षित क्रिप्टोकरेंसी को लाने की तैयारी कर रही थी। हालांकि टैक्स और इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों के चलते इसे टाल दिया गया। लेकिन केंद्र सरकार अब क्रिप्टोकरेंसी में निवेश या ट्रेडिंग से होने वाली आय पर टैक्स को परिभाषित करना चाहती है।

ऐसी रिपोर्टें हैं कि सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि क्या क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय को बिजनेस इनकम या कैपिटल गेन्स के तौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि प्रस्तावित बिल में क्रिप्टोकरेंसी को एक कमोडिटी के तौर पर मानने और वर्चुअल करेंसी को उनके इस्तेमाल के आधार पर अलग-अलग नजरिए से देखने का प्रावधान शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें