Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का इनीशियल पब्लिक ऑफर जल्द आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वित्त मंत्री 2022-23 में कई दूसरी कंपनियों के भी IPO आएंगे।
अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण नेआगे कहा कि LIC का IPO जल्द आने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने एयर इंडिया की बिक्री पूरी कर ली है और ओडिशा मुख्यालय वाली नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड के लिए बोलियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले बजट के फैसलों से इकोनॉमी में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। इस बजट में अगले 25 सालों की नीव रखी गई है। हमारा जोर मध्यम वर्ग के लिए बेहतर जोर बनाने पर है। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीनेशन से आर्थिक गतिविधियों में सुधार देखने को मिला है। आज के बजट में देश के नागरिकों के विकास पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि ' Make In India' के तहत 60 लाख नौकरियां दी जाएगी।
बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने के लिए LIC का आईपीओ अहम है। वित्त वर्ष 2022 के लिए पिछले साल बजट पेश करते हुए सरकार ने विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ जुटाने का ऐलान किया था। इसमें से एक लाख करोड़ रुपये LIC सहित कुछ वित्तीय संस्थानों और बैकों में हिस्सेदारी बेचकर जुटाया जाना था, वहीं 75,000 करोड़ रुपये सरकारी उपक्रमों के विनिवेश से जुटाया जाना था।
हालांकि इस वित्त वर्ष में सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बेचकर सरकार अभी तक सिर्फ 9,330 करोड़ रुपये ही जुटा चुकी है। ऐसे में सरकार अब विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने के लिए एलआईसी के आईपीओ पर निर्भर है।
सरकार ने पिछले साल एलआईसी के मेगा आईपीओ के प्रंबधन के लिए 10 मर्चेंद बैंकरों की नियुक्ति की थी। सरकार फिलहाल अपनी हिस्सेदारी की मात्रा तय करने की प्रक्रिया में है जिसे आईपीओ के जरिए बेचा जाएगा। ऐसी अटकले हैं कि सरकार अगले कुछ हफ्तों में आईपीओ को लॉन्च कर सकती हैं।