Get App

Budget 2022: FM निर्मला सीतारमण का ऐलान, 'LIC का IPO जल्द आएगा, कई और कंपनियां भी लाइन में'

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि LIC का आईपीओ जल्द आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 11:39 AM
Budget 2022: FM निर्मला सीतारमण का ऐलान, 'LIC का IPO जल्द आएगा, कई और कंपनियां भी लाइन में'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पेश किया

Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का इनीशियल पब्लिक ऑफर जल्द आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वित्त मंत्री 2022-23 में कई दूसरी कंपनियों के भी IPO आएंगे।

अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण नेआगे कहा कि LIC का IPO जल्द आने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने एयर इंडिया की बिक्री पूरी कर ली है और ओडिशा मुख्यालय वाली नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड के लिए बोलियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले बजट  के फैसलों से इकोनॉमी में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। इस बजट में अगले 25 सालों की नीव रखी गई है। हमारा जोर मध्यम वर्ग के लिए बेहतर जोर बनाने पर है। उन्होंने आगे कहा कि  वैक्सीनेशन से आर्थिक गतिविधियों में सुधार देखने को मिला है। आज के बजट में देश के नागरिकों के विकास पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि  ' Make In India' के तहत 60 लाख नौकरियां दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें