Get App

Budget 2022: नया टैक्स स्लैब या पुराना टैक्स स्लैब कौन सा होगा बेहतर, समझिए पूरा गणित

Budget 2022: इस वित्त वर्ष से आप नए या पुराने टैक्स स्लैब सिस्टम में से एक चुन सकते हैं। सवाल ये है कि कौन सा सिस्टम आपके लिए बेस्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 2:52 PM
Budget 2022: नया टैक्स स्लैब या पुराना टैक्स स्लैब कौन सा होगा बेहतर, समझिए पूरा गणित
नए और पुराने टैक्स स्लैब से जुड़े सवालों के जवाब

Budget 2022: आम बजट 2021 में इनकम टैक्स स्लैब को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया था। साल 2020 के बजट में टैक्स भरने के दो विकल्प मुहैया कराए गए थे। लिहाजा अभी भी टैकस पेयर्स के पास दो विकल्प हैं। दोनों में से किसी एक टैक्स स्लैब को टैक्स पेयर्स चुन सकते हैं।

इन दो विकल्पों में से एक विकल्प पुराना/मौजूदा टैक्स स्लैब है और दूसरा विकल्प है। नया टैक्स स्लैब, जो बजट 2020 में लाया गया था। आइए जानते हैं नया या पुराना टैक्स स्लैब में से कौन सा टैक्स स्लैब किसके लिए फायदेमंद है।

पुराना टैक्स स्लैब क्या है

पहले समझते हैं कि पुराना टैक्स स्लैब क्या है जिसका विकल्प आज भी मौजूद है। साल 2020 से पहले बजट में लाए गए टैक्स स्लैब के मुताबिक 2.5 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं है। 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक की इनकम पर 5 फीसदी की दर से टैक्स लगता है। साथ ही U/S 87A के तहत 12,500 रुपये की कर छूट प्राप्त है। 3 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर भी 5 फीसदी की दर से टैक्स लगता है। U/S 87A के तहत 12,500 रुपये की कर छूट मिलती है। इस तरह इस टैक्स स्लैब में 5 लाख रुपये तक की आय तक 87A के तहत कर छूट मिलने से कोई टैक्स देनदारी नहीं बनती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें