Real Estate Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आम बजट, 2022-23 पेश करते पीएम आवास योजना के तहत (Pradhan Mantri Aawas Yojna) वित्त वर्ष 2022-23 में 80 लाख मकान बनाने का लक्ष्य तय किया है। सीतारमण ने कहा कि इस योजना के लिए अब 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। ये 80 लाख मकान देश के अलग-अलग राज्यों में शहरी और ग्रामीण इलाके में बनाए जाएंगे।