देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल बजट पेश किया था। इस बारे में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं,वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी।
