Budget 2022: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022 का बजट पेश कर दिया है। इस बार केंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह पहले की तरह चलता रहेगा। वहीं मोदी सरकार ने कॉपरेटिव टैक्स को घटाने के साथ ही उस पर लगने वाले सरचार्ज को कम कर दिया है। FM निर्मला सीतारमण ने इस बार का अपना बजट भाषण 90 मिनट में खत्म कर दिया।
