Budget 2022: बजट पेश करने से पहले हलवा सेरेमनी क्यों है इतनी खास, जानें इसका इतिहास

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 4:00 PM
Budget 2022: बजट पेश करने से पहले हलवा सेरेमनी क्यों है इतनी खास, जानें इसका इतिहास

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। बजट कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद तैयार होता है। इसमें से एक अहम सेरेमनी ‘हलवा सेरेमनी’ होती है। हलवा सेरेमनी के बाद ही बजट की छपाई शुरू होती आई है। यह बजट की परंपरा हर साल निभाई जाती है। हलवा सेरेमनी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्यालय नॉर्थ ब्लॉक में होती है।

क्या है हलवा सेरेमनी

हर साल बजट पेश करने से पहले हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के स्टॉफ मेंबर्स और अधिकारियों की कोशिशों और मेहनत को मान्यता देने के लिए हलवा सेरेमनी रखी जाती है। इसमें एक बड़ी कड़ाई में हलवा तैयार किया जात है और फिर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को परोसा जाता है। इस सेरेमनी में वित्तमंत्री भी मौजूद होते हैं। इस सेरेमनी के बाद बजट बनाने की प्रकिया में शामिल सभी कर्मचारी और अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक की बेसमेंट में चले जाते हैं।


अधिकारी नहीं करते अपने परिवार से बात

ये अधिकारी करीब 10 दिन बाद वित्तमंत्री के बजट पेश करने के बाद बाहर आते हैं। इस दौरान अधिकारी अपने परिवार सहित पूरी दुनिया से डिसकनेक्टेड रहते हैं। ताकि, बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी बजट भाषण से पहले लीक न हो जाए।

अब बजट हुआ पेपरलेस

पहले हलवा सेरेमनी के बाद बजट की छपाई प्रिंटिंग में शुरू हो जाती थी लेकिन अब बजट को पेपरलेस कर दिया है। अब यह सॉफ्ट कॉपी टैबलेट डिवाइस के जरिये संसद पहुंचती है। पिछले साल पहली बार बजट को पेपरलेस फॉर्म में पेश किया गया था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।