तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं। हालांकि इस दौरान कमजोर कंज्यूमर डिमांड का असर दिखा है। तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 284 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 4,120 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। हैवेल्स इंडिया (Havells India) का EBITDA 424 करोड़ रुपये रहा। इस बार के नतीजों और आगे की ग्रोथ पर हैवेल्स इंडिया के CMD अनिल राय गुप्ता ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात की। इस मौके पर उन्होंने बजट 2023 से क्या अपेक्षाएं है इस पर चर्चा की
क्या कंपनी की इनपुट कॉस्ट में कमी आई और ये आगे भी जारी रहेगी
इस पर बात करते हुए हैवेल्स के सीएमडी अनिल राय गुप्ता ने कहा कि कंपनी का ज्यादातर कारोबार में प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि स्विचिंग, वायर और लाइटिंग में मार्जिन बेहतर रहे हैं।
डिमांड की स्थिति कैसी रही
अनिल ने कहा कि इंडस्ट्रियल इंफ्रा वाले सेक्टर में डिमांड अच्छी रही। इसके अलावा सरकारी खर्च के कारण इंफ्रा सेक्टर को बल मिला है। हालांकि कंपनी के लिए कंज्यूमर और रेजिडेंशियल सेक्टर चुनौतीपूर्ण रहा। वहीं पिछले 2-3 साल में CAGR ग्रोथ अच्छी रही है। इसके आगे भी हमें इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
Lloyd में हाई कॉस्ट इन्वेंटरी है, क्या स्थिति ऐसी ही रहेगी या जो होना था हो गया है
इसके जवाब में हैवेल्स इंडिया (Havells India) के मैनेजमेंट ने कहा कि Q3 में ज्यादा इन्वेंट्री का दबाव रहा है। हमारा मानना है कि इन्वेंट्री का दबाव आगे भी रह सकता है।
कंपनी को रॉ-मटीरियल के दाम में नरमी का फायदा दिखेगा।
आने वाले गर्मियों की सीजन में आपकी योजना क्या है
अनिल राय गुप्ता ने कहा कि गर्मियों की कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड अच्छी रहती है। हम भी डिमांड को लेकर बुलिश हैं। वैसे देखा जाए तो कोविड के बाद डिमांड में सुधार हुआ है।
लाइटनिंग बिजनेस के मार्जिन में लगातार गिरावट दिख रही है, आपका क्या नजरिया है
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि लाइटिंग सेग्मेंट में ग्रॉस मार्जिन बेहतर रहे हैं। कुल मिलाकर दे जाये तो लंबी अवधि में लाइटिंग बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
मार्जिन पर सवाल पूछने पर अनिल राय गुप्ता ने कहा कि प्राडक्टिविटी में सुधार से मार्जिन अच्छे रहे हैं। वहीं वाल्यूम ग्रोथ से भी मार्जिन बेहतर रहे हैं।
बजट 2023 से क्या हैं आपकी उम्मीदें
अनिल राय गुप्ता ने कहा बजट 2023 में कंजम्पशन पर फोकस बना रहना चाहिए। पिछले तीन चार सालों से सरकार का इंफ्रा स्ट्रक्चर बनाने पर फोकस रहा है। रियल एस्टेट भी रिवाइल मोड पर है। कंजम्पशन के नजरिये डिमांड के लिए अच्छी पॉलिसी बनी रहे तो इंडस्ट्री के काफी लिए अच्छा होगा। हमने पहले भी देखा है कि सरकारी नीतियों से इंफ्रा और रियल एस्टेट में सुधार हुआ है। इन सेक्टर्स को सरकारी योजनाओं से लाभ हुआ है।