Get App

Budget 2023: बजट में निर्मला सीतारमण मान लें बस ये 3 बातें, तो सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा छप्परफाड़ वेतन

Budget 2023: बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय पास आता जा रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों की दिल की धड़कने तेज होती जा रही हैं। दरअसल, बजट पेश होने से पहले सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, ट्रेडर्स, आम लोग, मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स सभी अपनी डिमांड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आगे रख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 2:01 PM
Budget 2023: बजट में निर्मला सीतारमण मान लें बस ये 3 बातें, तो सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा छप्परफाड़ वेतन
Budget 2023: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तीन सुझावों को मान लेती है तो उनकी सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी हो जाएगी।

Budget 2023: बजट 2023 पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय पास आता जा रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों की दिल की धड़कने तेज होती जा रही हैं। दरअसल, बजट पेश होने से पहले सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, ट्रेडर्स, आम लोग, मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स, सरकारी कर्मचारी सभी अपनी डिमांड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आगे रख रहे हैं। सभी उम्मीद करते हैं कि बजट में वित्तमंत्री उन सुझावों को यूनियन बजट 2023 (Union budget - 2023) में शामिल करेंगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों की भी 3 मांगें बजट से हैं। अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तीन सुझावों को मान लेती है तो उनकी सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी हो जाएगी।

बजट से सरकारी कर्मचारियों की तीन डिमांड

1 फरवरी को बजट पेश होना है। बजट 2023 में सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को लेकर सीधे घोषणा होने की उम्मीद कम है। सरकार 7th Pay Commission को लेकर घोषणा कर सकती है। या बजट में कर्मचारियों के वेतन को लेकर आवंटन करने जैसा ऐलान कर सकती है। बजट में महंगाई और कोविड के बढ़ते खतरे के बीच सरकार कर्मचारियों को थोड़ी राहत देगी। अगर मोदी सरकार के बजट में कर्मचारियों की वेतन से जुड़ी तीन मांगों को मान लिया जाता है तो वेतन में बंपर इजाफा हो जाएगा।

पहली डिमांड –बजट में फिटमेंट फैक्टर को जल्द किया जाए रिवाइज (Fitment factor to be revised in Budget 2023)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें