Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करने वाली हैं। इस बजट से अलग-अलग वर्गों को खासी उम्मीदें हैं। बजट 2023 खास है क्योंकि यह 2024 के आम चुनावों से पहले आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में सरकार कई लोकलुभावन ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बात करें तो उनके लिए इस बजट में दो प्रमुख घोषणाएं होने की उम्मीद है। पहली घोषणा से हो सकता है कि सरकारी कर्मचारियों को कुछ राहत मिले, जबकि दूसरी घोषणा से कर्मचारियों के जेब पर बोझ बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए कौन से दो ऐलान हो सकते हैं।