Get App

Budget 2023 : बजट तक इन 3 इंफ्रा स्टॉक्स में मिल सकता है 20% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स की हैं टॉप पिक्स

Budget 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार में बजट के आसपास आम तौर पर इंफ्रा स्टॉक्स में तगड़ी रैली देखने को मिलती रही है। हर बार की तरह इस बार भी एक्सपर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं। ज्यादातर बजट से पहले शेयर बाजार भले ही एक रेंज में कारोबार करता रहा है, लेकिन इंफ्रा जैसे कुछ सेक्टरों के शेयर खासे सुर्खियों में रहते हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:29 PM
Budget 2023 : बजट तक इन 3 इंफ्रा स्टॉक्स में मिल सकता है 20% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स की हैं टॉप पिक्स
Budget 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स चर्चा में हैं

Budget 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार का शुरू से ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खासा जोर रहा है। इसकी झलक उनके लगभग हर बजट पर दिखाई देती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। इसलिए, एक्सपर्ट्स इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं। हम यहां एक्सपर्ट्स की टॉप पिक्स में शामिल तीन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो बजट तक आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। रिटर्न की गणना शेयरों के 18 जनवरी 2022 के क्लोजिंग प्राइस से की गई है। हालांकि, इनमें बजट के बाद भी कमाई की संभावनाएं बन सकती हैं। ये हैं शॉर्ट टर्म के लिए 3 इंफ्रा स्टॉक्स...

स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट (Swastika Investmart) के प्रवेश गौर की सलाह

अनंतराज इंडस्ट्रीज

Anant Raj : Buy | LTP: Rs 120 | अनंतराज में भी प्रवेश गौर की 105 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में ही लगभग 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक का स्ट्रक्चर इस समय काफी अच्छा दिख रहा है। 86 रुपए के ऊपर इस स्टॉक में एक मजबूत मल्टी-मंथ ब्रेक आउट देखने को मिला है। अब इस स्टॉक में 130 रुपए के तरफ की एक नई रैली की शुरुआत देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें