Multibagger Stock : इस ऑटो स्टॉक ने 6 महीने में दिया 109% रिटर्न, कहीं आपके पास तो नहीं यह शेयर

Multibagger Stock : अतुल ऑटो के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में उतरने के ऐलान के बाद उसका शेयर पिछले एक हफ्ते में 29 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी की सब्सिडियरी अतुल ग्रीनटेक (एजीपीएल) ने हाल में नई दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में दो इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर पेश करने के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया था

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 2:07 PM
Atul Auto गुजरात की एक प्रतिष्ठित थ्रीव्हीलर बनाने वाली कंपनी है, जिसकी सभी सेगमेंट और सभी फ्यूल टाइप्स में मौजूदगी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Atul Auto Share Price : अतुल ऑटो के शेयर गुरुवार, 19 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 7 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 364 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका तीन साल का हाई है। दरअसल, कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में उतरने के ऐलान के बाद उसका शेयर पिछले एक हफ्ते में 29 फीसदी चढ़ चुका है। Atul Auto की सब्सिडियरी अतुल ग्रीनटेक प्रा. लि. (एजीपीएल) ने 11 जनवरी को नई दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में दो इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर- Atul Mobili और Atul Energie पेश करने के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया था।

    छह महीने में दिया 109 फीसदी रिटर्न

    पिछले छह महीने में शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है। अतुल ऑटो ने इस दौरान 109 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में 78 फीसदी और 2023 में अभी तक 24 फीसदी रिटर्न दिया है।


    Adani Enterprises FPO: अडानी एंटरप्राइजेज में सस्ते में निवेश का मौका, अगले हफ्ते खुलेगा फॉलो-ऑन इश्यू, चेक करें पूरी डिटेल्स

    Atul Auto गुजरात की एक प्रतिष्ठित थ्रीव्हीलर बनाने वाली कंपनी है, जिसकी सभी सेगमेंट और सभी फ्यूल टाइप्स में मौजूदगी है। अतुल मोबिली एक पैसेंजर व्हीकल है और अतुल एनर्जी एक कार्गो वेरिएंट है।

    पेश किए दो इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर

    अतुल ऑटो के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की पेशकश से ग्रोथ और इनोवेशन के एक नए दौर का आगाज हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि Atul Mobili और Atul Energie को इंडस्ट्री की लीडिंग टेक्नोलॉजी, टेलीमैटिक्स और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) के साथ बनाया गया है।

    Budget 2023 : ग्रामीण अर्थव्यवस्था का खराब दौर बीत चुका है, मॉर्गन स्टेनली की चीफ इकोनॉमिस्ट की राय

    AGPL इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सॉल्युशंस, ऑटोमोबाइल, एनर्जी स्टोरेज जैसे विभिन्न एप्लीकेशंस के लिए लिथियम ऑयन बैटरीज और टेलीमैटिक्स बनाने के काम में लगी हुई है। कंपनी

    नौ महीनों में 57 फीसदी ग्रोथ

    चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर के दौरान Atul Auto ने सालाना आधार पर 57.1 फीसदी की ग्रोथ के साथ 18,065 यूनिट की बिक्री की। कंपनी ने एक साल पहले समान अवधि में 11,499 यूनिट बेची थीं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।