बजट 2023: सरकार का बजट में डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया पर खास फोकस, बढ़ा सकती है आवंटन

लक्ष्मण ने सूत्रों के हवाले से कहा कि अबकी बार डिफेंस बजट में करीब 10 से 15 परसेंट तक की वृद्धि हो सकती है। बजट 2023 में डिफेंस इक्विंपमेंट बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी के उपयोग पर खास जोर रह सकता है। डिफेंस सेक्टर में रिसर्च एडं डेवलपमेंट में बजट का बड़ा हिस्सा उपयोग किया जा सकता है। सरकार डिफेंस इक्विपमेंट का एक्सपोर्ट बढ़ाना चाहती है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
बजट 2023 में डिफेंस के लिए आवंटन बढ़ाकर सरकार डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनना चाहती है और अपने यहां बने डिफेंस इक्यूपमेंट के निर्यात को बढ़ावा देना चाहती है

बजट 2023: बजट की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे इस बार के बजट में क्या-क्या ऐलान किये जा सकते हैं। इसके बारे में छन छन कर खबरें भी सामने आ रही हैं। अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अगले हफ्ते पेश होने वाले बजट में सरकार डिफेंस सेक्टर पर खास जोर देने वाली है। डिफेंस सेक्टर पर जोर देने के साथ सरकार इस सेक्टर मेक इन इंडिया पर खास फोकस कर सकती है। इस बजट में डिफेंस सेक्टर में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस ऐलान हो सकते हैं। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इसके लिए सरकार आवंटन बढ़ा सकती है। डिफेंस इक्विपमेंट के घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए आवंटन संभव है।

इस खबर पर अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सरकार डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने के लिए अबकी बार के बजट 2023 में ठोस ऐलान कर सकती है। डिफेंस सेक्टर में लगने वाले डिफेंस इक्विपमेंट का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार आवंटन भी कर सकती है।

डिफेंस बजट में 10 से 15 परसेंट तक बढ़ोतरी संभव

लक्ष्मण ने कहा कि सूत्रों का कहना है कि अबकी बार डिफेंस बजट में करीब 10 से 15 परसेंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार के बजट 2023 में डिफेंस इक्विंपमेंट में नई टेक्नोलॉजी पर खास जोर देखने को मिल सकता है। डिफेंस सेक्टर में रिसर्च एडं डेवलपमेंट में बजट का बड़ा हिस्सा उपयोग में लाया जा सकता है। सरकार देश में बने डिफेंस इक्विपमेंट का एक्सपोर्ट बढ़ाने की कोशिश कर रही है।


लक्ष्मण ने आगे कहा कि आत्मनिर्भरता की बात कई सालों से की जा रही है। लेकिन सरकार अब डिफेंस सेक्टर में जो आवंटन बढ़ायेगी वह मेक इन इंडिया के नजरिये से बढ़ाने वाली है। सरकार की मंशा देश को डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अपने देश में बने हुए डिफेंस इक्यूपमेंट के निर्यात को बढ़ावा देने की भी है। वैसे भी कई देशों में हमारे डिफेंस इक्यूपमेंट निर्यात किये जा रहे हैं। इसे और बढ़ाने के लिए डिफेंस के लिए बजट में 10-15 प्रतिशत आवंटन की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

डिफेंस में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा

लक्ष्मण ने कहा कि सरकार डिफेंस सेक्टर में आवंटन को बढ़ाकर इसमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अत्याधुनिक डिफेंस इक्यूपमेंट बनाये जाएं। सरकार डिमांड और लिस्ट के हिसाब से डिफेंस इक्यूपमेंट्स का प्रोडक्शन बढ़ाना चाहती है। इसकी वजह से बजट में डिफेंस सेक्टर के सरकार आवंटन बढ़ाना चाहती है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।