Union Budget 2023: कोरोना की महामारी और यूक्रेन पर रूस के हमले का काफी ज्यादा असर सरकार की वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। बजट के आंकड़ों से इसके संकेत मिले हैं। सरकार की वित्तीय स्थिति पर यह असर अगले कुछ साल तक बना रहेगा। पिछले दो साल में सरकार ने अपने खर्च को पूरा करने के लिए काफी पैसे उधार से जुटाए हैं। उधार ज्यादा लेने से इंटरेस्ट पर होने वाला सरकार का खर्च बढ़ा है। इंटरेस्ट पर सरकार का खर्च कोरोना से पहले ही बढ़ना शुरू हो गया था। तब सरकार का कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शंस और बॉरोइंग एक बराबर चल रहे थे। हालांकि, फाइनेंशियल ईयर 2018-19 तक इंटरेस्ट पेमेंट पर होने वाला खर्च सरकार का सबसे बड़ा खर्च नहीं था।
