Budget 2023: सरकार इनकम टैक्स की नयी व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टैक्स स्लैब में कमी करने और exemption की लिमिट 5 लाख तक बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इसका एलान बजट में संभव है। इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सरकार इनकम टैक्स की नई व्यवस्था को आकर्षक और टैक्सपेयर फ्रेंडली बनाने की तैयारी कर रही है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार दरों में कटौती और कुछ रियायत के साथ बजट में टैक्सपेयर्स को नई सुविधा देने पर रह सकता है।
