Get App

बजट 2023: सड़क निर्माण के आवंटन में 25 फीसदी वृद्धि कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बजट 2023: सूत्रों ने बताया है कि अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए MoRTH के लिए आवंटन बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है। इससे अगले फाइनेंशियल ईयर में सड़क निर्माण की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस फाइनेंशियल ईयर में सड़क बनाने की रफ्तार थोड़ी कम रही है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 6:29 PM
बजट 2023: सड़क निर्माण के आवंटन में 25 फीसदी वृद्धि कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
इस फाइनेंशियल ईयर के बजट में MoRTH के लिए 1.99 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में यह आवंटन 1.18 लाख करोड़ रुपये था।

बजट 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सड़क निर्माण के लिए आवंटन 25 फीसदी बढ़ा सकती हैं। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री (MoRTH) के लिए आवंटन 2.5 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। यह इस फाइनेंशियल ईयर के आवंटन से करीब 25 फीसदी ज्यादा है। सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि सरकार अगले वित्त वर्ष के अंत तक 25,000 किलोमीटर हाइवेज निर्माण का टारगेट पूरा करना चाहती है। इसके लिए सरकार को निर्माण कार्य में करीब 30 फीसदी तेजी लानी होगी। इसके लिए आवंटन बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sihtaraman) 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करेंगी।

MoRTH के लिए 1.99 लाख करोड़ रुपये का आवंटन

इस फाइनेंशियल ईयर के बजट में MoRTH के लिए 1.99 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में यह आवंटन 1.18 लाख करोड़ रुपये था। इस बारे में MoRTH से पूछे गए सवालों के जवाब नहीं मिले। जमीन अधिग्रहण की बढ़ती लागत और इंटरेस्ट रेट्स में उछाल को देखते हुए MoRTH और NHAI को ज्यादा पैसे की जरूरत है। एक अधिकारी ने बताया, "इस वित्त वर्ष के लिए आवंटित फंड का पूरा इस्तेमाल फरवरी तक हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में अगले साल पर्याप्त फंड का इंतजाम करना जरूरी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें