बायबैक टैक्स से कंपनियों को बजट में राहत मिलने के आसार कम है। सूत्रों के मुताबिक टैक्स देनदारी कंपनी की बजाय शेयरहोल्डर्स पर शिफ्ट करने के सेबी के प्रस्ताव पर वित्तमंत्रालय सहमत नहीं है। सेबी ने डिविडेंड इनकम के तर्ज पर बायबैक की प्रक्रिया में भी टैक्स का बोझ कंपनी के बजाय शेयरहोल्डर्स पर डालने की मांग की थी। सेबी की इस मांग पर वित्त मंत्रालय सहमत नहीं नजर आ रहा है। वित्त मंत्रालय को ये ठीक नहीं लग रहा है कि बायबैक प्रक्रिया में टैक्स का बोझ शेयरधारकों के कंधे पर डाला जाये। सूत्रों के मुताबिक टैक्स से कंपनियों को राहत देन के लिए इस संबंध में सेबी ने कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर वित्त मंत्रालय से हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
