परसों देश का बजट आयेगा। बजट 2023 (Budget 2023) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) का फोकस कहां रहेगा। बजट से पहले बाजार में कमाई की क्या स्ट्रैटेजी रखनी है। इन्हीं मुद्दों पर आज सीएनबीसी-आवाज़ से चर्चा के दौरान एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट के सीई त्रिदीप भट्टाचार्य (Trideep Bhattacharya, CIO, Edelweiss Asset Management) ने कहा ये चुनाव से पहले सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इसको स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अगले बजट से पहले देश में आम चुनाव होंगे। लिहाजा इसमें हर वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश वित्तमंत्री और सरकार की तरफ की जायेगी।
