Budget 2023 : आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है। इस बीच, एसबीआई (SBI) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने पब्लिक सेक्टर की इकाइयों के प्रदर्शन और इकोनॉमी में उनके योगदान में सुधार के लिए उन्हें ज्यादा स्वायत्तता और प्रोफेशनल होने की वकालत की है। मनीकंट्रोल से बातचीत में रजनीश कुमार ने बजट 2023 (Budget 2023) में जरूरी अहम सुधारों से जुड़े सवाल के जवाब में यह बात कही। कुमार के बयान की इसलिए भी खासी अहमियत है, क्योंकि विशेषकर पब्लिक सेक्टर के बैंकों की स्वायत्तता और कुछ सरकारी बैंकों के निजीकरण पर लंबे समय से बहस चल रही है। रजनीश कुमार ने अक्टूबर 2017 और अक्टूबर 2020 के बीच एसेट्स के लिहाज से भारत के सबसे बड़े बैंक में चेयरमैन के रूप में सेवाएं दी हैं।
