Get App

NSE Share Price: ₹3225 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म, मचा हाहाकार, धड़ाधड़ होने लगी बिकवाली!

NSE Share Price Fall: एनएसई के ₹3,225 करोड़ के शेयरों का एक महीने का लॉक-इन खत्म हुआ तो आज 22 अक्टूबर को इसके भाव धड़ाम हो गए। चेक करें कि इसके शेयरों की अब तक कैसी चाल रही और आगे क्या रुझान है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 12:05 PM
NSE Share Price: ₹3225 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म, मचा हाहाकार, धड़ाधड़ होने लगी बिकवाली!
NSE का ₹22,562 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-21 सितंबर तक खुला था।

NSE Share Price: एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर आज धड़ाम हो गए। नुवामा अल्टरनेटिन एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबित आज इसके 1.89 करोड़ शेयरों का लॉक-इन पीरियड समाप्त हो गया जोकि इसकी 1% इक्विटी होल्डिंग के बराबर है। इसने शेयरों पर दबाव बनाया और यह धड़ाम हो गया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.25% की गिरावट के साथ ₹1685.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.38% फिसलकर ₹1,683.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था।

बुधवार को क्लोजिंग प्राइस ₹1,706.55 के हिसाब से आज ₹3,225 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ यानी ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गया। हालांकि ध्यान दें कि ये शेयर बिकने नहीं जा रहे बल्कि अब इस बात के लिए शेयरहोल्डर्स को छूट मिल गई कि वे अपने हिसाब से मुनाफा निकाल सकते हैं।

अब तक कैसी रही NSE के शेयरों की चाल?

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹1785 के भाव पर जारी हुए थे। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को 5 गुना से अधिक बोली मिली लेकिन फिर पिछले महीने 24 सितंबर 2026 को यह ₹1800 पर लिस्ट हुआ था यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1% से कम लिस्टिंग गेन मिला था। 24 सितंबर को यानी लिस्टिंग के दिन बीएसई पर यह ₹1,878.00 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था जिसके बाद शेयर फिसल गए। इस हाई से एक महीने में यह 10.39% टूटकर आज 22 अक्टूबर 2026 को ₹1,683.00 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें