Get App

Budget 2023: शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री को सीतारमण के बजट से मिलेगा बूस्टर डोज

अभी इंडिया में करीब 35 कंपनियां हैं, जो शिप बनाती हैं। इनमें कुछ सरकारी कंपनियां भी हैं। इंडिया के मेरीटाइम फ्रेट इंडस्ट्री में करीब 1,500 जहाज हैं, जिनकी कुल ढुलाई कैपेसिटी करीब 1.3 करोड़ टन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 1:40 PM
Budget 2023: शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री को सीतारमण के बजट से मिलेगा बूस्टर डोज
इस बार के बजट में 10000 करोड़ रुपये के एक मेरीटाइम डेवलपमेंट फंड (Maritime development fund) का ऐलान भी हो सकता है।

Budget 2023: केंद्र सरकार शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री (Ship Building Industry) को बढ़ावा देना चाहती है। इसका ऐलान इस बार बजट में हो सकता है। सरकार सब्सिडी देना चाहती है ताकि कम से कम 50 नए जहाज बनाए जा सकें। साथ ही शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री को 'इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस' (Infrastructure for ship building industry) देने का भी प्लान है। इससे शिप बिल्डिंग के लिए बैंकों से लोन मिलना आसान हो जाएगा। मामले से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10000 करोड़ रुपये के एक मेरीटाइम डेवलपमेंट फंड (Maritime development fund) का ऐलान भी हो सकता है।

1 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को पेश होने वाले यूनियन बजट में इन उपायों का ऐलान कर सकती हैं। वह 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का यूनियन बजट पेश करेंगी।

शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री ने कई रियायतों की मांग की है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें