Budget 2023 : घरेलू बाजार में जिंक की खपत भारत में होने वाले उत्पादन के भीतर ही है। इसीलिए प्राइमरी जिंक प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाना जरूरी हो गया है। माइनर्स के संगठन फिमी (FIMI) ने सरकार से आम बजट में इस दिशा में पहल करने की मांग की है। सरकार 1 फरवरी, 2023 को बजट पेश करने जा रही है। फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) ने सरकार से प्राइमरी जिंक प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी करने की मांग की है।
