Budget 2024: क्या सरकार लाएगी 8वां वेतन आयोग, मोदी सरकार बजट में 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों का रखेगी ध्यान!

Budget 2023: ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों के मन में यही सवाल है कि क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करते हुए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाने को लेकर कुछ कहेंगी। सरकारी कर्मचारी काफी समय से यह उम्मीद लगाएं बैठे हैं कि सरकार 8वां वेतन आयोग को लेकर विचार करेगी

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 7:16 PM
सरकारी कर्मचारी काफी समय से यह उम्मीद लगाएं बैठे हैं कि सरकार 8वां वेतन आयोग को लेकर विचार करेगी।

Budget 2023: ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों के मन में यही सवाल है कि क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करते हुए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाने को लेकर कुछ कहेंगी। सरकारी कर्मचारी काफी समय से यह उम्मीद लगाएं बैठे हैं कि सरकार 8वां वेतन आयोग को लेकर विचार करेगी। हालांकि, सरकार पहले साफ कर चुकी है कि केंद्र सरकार 8वां वेतन आयोग लाने पर कोई भी विचार नहीं कर रही है। ऐसे में जब 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट लोकसभा चुनावों से पहले आने वाला बजट (Union Budget 2024) होगा, तो क्या सरकार कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की मांग पर विचार करेगी, ये देखना होगा।

सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर कही ये बात

हाल में 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने एक अहम बयान दिया था जिसमें वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा है कि केंद्र सरकार की अगले साल राष्ट्रीय चुनाव से पहले करीब 54 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग बनाने की कोई योजना नहीं है।


8वें वेतन आयोग आने से बढ़ सकती है सैलरी

केंद्रीय कर्मचारी बजट में 8वां वेतन आयोग को लेकर ऐलान होने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर सरकार इसकी घोषणा करती है तो सरकारी सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी। ऐसा होने पर नीचे के लेवल से लेकर टॉप लेवल के सरकारी अधिकारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। कर्मचारियों का वेतन, पे-स्केल और भत्ते पे कमीशन के आधार पर तय होते हैं। अभी देश में 7वां वेतन आयोग चल रहा है और उसी के आधार पर वेतन मिल रहा है। सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर आती है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग हर दस साल के बाद लागू किया जाता है। अब तक 5वें, छठे और 7वें वेतन आयोग को लागू करने में यही पैटर्न नजर आया है।

सरकार क्या करेगी 8वें वेतन आयोग पर विचार?

मोदी सरकार का चुनवों से पहले आने वाला बजट है ऐसे में सभी वर्ग के लोग इसके खास होने की उम्मीद कर रहे हैं। साल 2024 के मध्य में आम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! CGHS कार्डहोल्डर्स के लिए नए चार्जेस और रेफरल के जारी हुए नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।