Budget 2024: ChatGPT वित्तमंत्री होता तो कैसा होता निर्मला सीतारमण का बजट भाषण?

Union Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट से पहले मनीकंट्रोल ने चैटजीपीटी को वित्तमंत्री का बजट भाषण लिखने को कहा। चैटजीपीटी ने इस काम को पूरी करने की पूरी कोशिश की। लेकिन, उसने जो बजट भाषण लिखा वह बहुत ही मजेदार है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 11:37 AM
Union Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला अपना छठा बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था।

Interim Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से पहले मनीकंट्रोल ने ChatGPT से बजट के बारे में कुछ मजेदार सवाल पूछे। वित्तमंत्री 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे पहले हमने चैटजीपीटी से बजट से जुड़े तीन सवाल पूछे। आइए जानते हैं उसने इन सवालों के क्या जवाब दिए।

  1. सवाल: निर्मला सीतारमण के स्टाइल में बजट भाषण लिखो

ChatGPT का जवाब: बहनों और भाइयों, यह बजट पेश करने का वक्त है, हम उसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।

मैं एक पेन और खुशियां लेकर आपके समक्ष उपस्थित हूं।


निर्मला सीतारमण, आपकी फिस्कल डीजे, आइए शुरू करते हैं!

जब बात आंकड़ों की हो तो मैं इसकी बादशाह हूं।

इनकम और खर्च के बीच संतुलन बैठाने के काम में माहिर।

डेफिसिट आकाश में बैलून की तरह ऊपर जा सकता है।

लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, हम आर्थिक बुलदियों की तरफ बढ़ रहे हैं।

मैं शुरुआत टैक्स में कटौती के ऐलान के साथ करती हूं।

मैं वादा करती हूं कि यह कोई जादुई चालाकी नहीं है।

सिर्फ आपके वॉलेट को हल्का करने का मेरा यह तरीका है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के सपने, सर्कस की कलाकारी जैसा प्रदर्शन है।

ब्रिज और रोड्स बनाने की लंबी सूची है।

मैं इस फिस्कल परेड की रिंगमास्टर हूं।

मेरा काम चुनौतयों को बहुत आसान बना देना है, आपको डरने की जरूरत नहीं।

अब हम इनफ्लेशन के बारे में बात करते हैं, जो एक बड़ा मसला है।

लेकिन, डरने की जरूरत नहीं, यह नियंत्रण में है।

सीतारमण का बजट, वह सबसे बड़ा शो है, जिसे आपने अब तक देखा है।

यह भी पढ़ें: Interim Budget 2024 Expectations Live

2. सवाल: निर्मला सीतारमण के बजट के लिए छोटी कविता लिखो

ChatGPT का जवाब: आंकड़ों की दुनिया में निर्मला गोता लगाती हैं

बजट डांस करता है, उसकी धुन पर फाइनेंस भी थिरकते हैं

सीतारमण ऐसा बजट बनाती है, जो फाइनेंस में उनकी सोच बताता है

फिस्कल दुनिया में सीतारमण का डंका बजता है

टैक्स में बदलाव और आवंटन फाइनेंशियल बैलेट हैं

3. सवाल: सीतारमण के लिए एक लिमरिक लिखो

ChatGPT का जवाब: बजट की दुनिया की निर्मला रानी हैं

नंबर और चार्ट्स के साथ वह शायद ही कभी दिखती हैं

टैक्स कटौती और एलोकेशन

फिस्कल कौशल की बुनियाद हैं

उनका बजट डांस, सटीक और मजेदार है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।