Budget 2024 : आम आदमी को Nirmala Sitharaman के बजट 2024 से बहुत उम्मीदें हैं। हालांकि, वित्तमंत्री ने 7 दिसंबर को यह स्पष्ट कर दिया था कि यह बजट Interim Budget होगा। इसमें सरकार का फोकस वोट-ऑन-अकाउंट पर होगा। इसके बावजूद लोगों को उम्मीद है कि वित्तमंत्री 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट में उन्हें राहत देगी। सरकार ने 2019 में अंतरिम बजट पेश किया था। 1 फरवरी, 2019 को पेश बजट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कई बड़े ऐलान किए थे। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान किया थ। टैक्सपेयर्स के लिए कई ऐलान बजट में किए गए थे। इससे टैक्सपेयर्स को काफी राहत मिली थी। आइए जानते हैं अंतरिम बजट 2024 से लोगों को क्या उम्मीदें हैं?