Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। अभी पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। क्या आपको पता है कि बजट कहां पेश किया जाता है लोकसभा या राज्यसभा? यहां आपको बता रहे हैं कि बजट कब, कहां और कैसे पेश किया जाता है। आप कैसे बजट को पेश होने के बाद ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
