Budget 2024: संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हो रहा है। मंगलवार 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में दिन के 11 बजे बजट पेश करेंगी। क्या आपको पता है कि एक समय बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। बजट बाद में शाम को 5 बजे की जगह सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया गया? यहां आपको बजट से जुड़े कई अहम बातें बता रहे हैं।
