सरकारी कर्मचारियों की 3 विश होंगी पूरी! बंपर मिलेगी सैलरी, कुछ ही घंटों में बजट में मिल जाएगी हरी झंडी

Budget 2024: भारत का बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। सरकारी कर्मचारियों की नजर बजट पर ही टिकी हुई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट के पिटारे से उनकी तीन मुरादों को पूरी करेगी या नहीं? सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर तीने बड़े ऐलान हो सकते हैं। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 6:50 AM
Budget 2024: सरकारी कर्मचारियों की नजर बजट पर ही टिकी हुई है।

Budget 2024: भारत का बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। सरकारी कर्मचारियों की नजर बजट पर ही टिकी हुई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट के पिटारे से उनकी तीन मुरादों को पूरी करेगी या नहीं? सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर तीने बड़े ऐलान हो सकते हैं। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है, तो इससे उम्मीदें बहुत ज्यादा है। अब देखना होगा कि सरकार बजट 2024 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, 8वें वेतन आयोग लाने और 18 महीने के डीए एरियर को लेकर घोषणा करती है या नहीं? अगर ये घोषणाएं होंगी तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।

आज फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर होगा ऐलान?

1 फरवरी 2024 को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार सरकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन इसे बढ़ाने की डिमांड सरकार के आगे रख चुकी है। सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।


18 महीने का DA एरियर

केंद्र सरकार एक साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती लेकिन कोविड के समय में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कोई भी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया था। हालांकि, जब बढ़ाया तो सरकार ने 11 फीसदी डीए बढ़ाया। इसे 17 फीसदी से 28 फीसदी कर दिया। गया। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से इस 18 महीने के डीए एरियर की मिलने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, सरकार कई बार कह चुकी है कि उसका 18 महीने क पेंडिग एरियर देने को कोई विचार नहीं है। चुनावी साल होने के कारण लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है।

8th Pay Commission को लेकर होगा ऐलान?

ये देखना होगा कि अंतरिम बजट 2024 में 8th Pay Commission को लेकर सरकार ऐलान करेगी। हालांकि, सरकार पहले कह चुकी है कि वह आठवां वेतन आयोग लाने का फिलहाल विचार नहीं कर रही है। लेकिन ये चुनावी साल है, तो सरकार इस मौके पर चर्चा कर सकती है। सरकार ऐसा करती है छोटे पदों पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी।

Market outlook : बजट के पहले बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए बजट वाले दिन कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।