Budget 2024: क्या बजट से पहले PPF पर बढ़ेगा ब्याज? मोदी सरकार दे सकती है तोहफा

Budget 2024: क्या आपको अगले साल बजट से पहले अपने सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund - PPF) खाते पर अधिक ब्याज मिलेगा? पीपीएफ की ब्याज दर अप्रैल 2020 से 7.1% पर बनी हुई है। इस बीच सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम योजना (SCSS), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सहित कई अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 1:21 PM
Budget 2024: क्या आपको अगले साल से अपने सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund - PPF) खाते पर अधिक ब्याज मिलेगा?

Budget 2024: क्या आपको अगले साल बजट से पहले अपने सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund - PPF) खाते पर अधिक ब्याज मिलेगा? पीपीएफ की ब्याज दर अप्रैल 2020 से 7.1% पर बनी हुई है। इस बीच सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम योजना (SCSS), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सहित कई अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक सिर्फ पीपीएफ ही है जिसकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार जनवरी-मार्च 2024 के लिए ब्याज दरें तय करेगी। अब देखना होगा कि सरकार बजट से पहले आम लोगों तोहफा देगी या नहीं।

सरकार कैसे तय करती है छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज

छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें पिछली तिमाही की सरकारी सिक्योरिटीज के यील्ड पर निर्भर करती है। 10 साल की सरकारी सिक्योरिटीज 7 फीसदी से लेकर 7.2 फीसदी का यील्ड दे रही है। इसके 7.1 फीसदी से 7.2 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। महंगाई दर भी 5 से 6 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में स्मॉल सेविंग स्कीम में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। सरकार ने हाल में 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी (Recurring Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी है।


अभी छोटी बचत योजनाओं पर ये हैं ब्याज दरें

1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी (Post Office FD) : 6.9 प्रतिशत

2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत

3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत

5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.5 प्रतिशत

5 साल की आरडी (Post Office RD) : 6.7 प्रतिशत (पहले 6.5 फीसदी था ब्याज)

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7 प्रतिशत

किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 प्रतिशत (115 महीने में होंगे मैच्योर)

पीपीएफ (PPF) - 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojna) : 8.0 प्रतिशत

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) : 8.2 प्रतिशत

मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Scheme) : 7.4 प्रतिशत

अभी ये हैं छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें

छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी सालाना तक मिल रहा है। सरकार PPF पर सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। इस बार उम्मीद है कि सरकार PPF पर ब्याज दरें बढ़ा सकती है। अभी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज लगभग एफडी के बराबर मिल रहा है।

Suzlon Energy को मिला 300 MW के विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में 4% तक का उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।