सरकार अगले महीने पेश होने वाले बजट में बाजार से कर्ज लेने के अपने टारगेट में बदलाव नहीं करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई से ज्यादा डिविडेंड मिलने के बावजूद सरकार कर्ज के लिए पहले से तय लक्ष्य में बदलाव नहीं करेगी। इसकी वजह यह है कि फिस्कल डेफिसिट के टारगेट को हासिल करने और खर्च के लिए सरकार को अतिरिक्त पैसे की जरूरत है। इस साल 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में सरकार ने फिस्कल डेफिसिट के लिए 5.1 फीसदी (जीडीपी का) का लक्ष्य तय किया था।
