बजट 2024 : जीएसटी कलेक्शंस दिसंबर 2022 में 1.64 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि, यह इस वित्त वर्ष में हर महीने 1.66 लाख करोड़ रुपये के औसत जीएसटी कलेक्शन से थोड़ा कम है। लेकिन, दिसंबर 2022 के मुकाबले 10.3 फीसदी ज्यादा है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1 फीसदी की ग्रोथ के साथ 14.97 लाख करोड़ पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 में भी जीएसटी कलेक्शंस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश करेंगी। इसमें वह FY2024-25 में जीएसटी कलेक्शन का अनुमान बताएंगी। इस वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन बजट 2023 में जताए गए अनुमान से ज्यादा रहने की उम्मीद है।