Budget 2024: पिछले छह सालों में बढ़ती कीमतों और महंगी ब्याज दरों से हुईं चुनौतियों के बावजूद भारत के हाउसिंग मार्केट में 2023 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रियल एस्टेट सेक्टर में काफी सफलता देखने को मिली है। हाउसिंग एसेट्स की सेल वॉल्यूम और प्राइस दोनों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 2023 में भारत के टॉप 7 शहरों में लगभग 4.77 लाख हाउसिंग इकाइयों की रिकॉर्ड-तोड़ सेल देखने को मिली है। नए लॉन्च किए गए घरों की बिक्री के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली रहे, जो 4.46 लाख इकाइयों के करीब पहुंच गए।
