Budget 2024- बजट आने में अब सिर्फ 1 दिन से भी कम वक्त बचा है। आम चुनाव से पहले पूरे बाजार और देश को इंतजार है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस किन बातों पर होगा। क्या मोदी 2.0 के इस आखिरी बजट में विकसित भारत की झलक दिखेगी या जन कल्याण पर ध्यान होगा। बजट में ग्रोथ की गारंटी देगी सरकार या फिर टैक्स घटाकर आम आदमी को राहत देने को तैयार होगी। लोगों की इन सभी बातों पर नजर होगी। बजट से बजट तक इंडेक्स की कैसी चाल रही। साथ ही निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप में कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिला। इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा की रिपोर्ट-
बेंचमार्क इंडेक्स: बजट से बजट तक
बजट से बजट तक इंडेक्स के रिटर्न की बात करें तो निफ्टी 50 ने पिछले बजट से इस बजट तक 23% का रिटर्न दिया। जबकि सेंसेक्स ने 20% का रिटर्न दिया। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 ने 60% तक का रिटर्न दिया है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने इस दौरान 71% का रिटर्न दिया है। निफ्टी बैंक ने पिछले बजट से इस बजट तक 13% का रिटर्न दिया।
सेक्टोरल इंडेक्स इंडेक्स: बजट से बजट तक
निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने पिछले बजट से इस बजट तक 106% का रिटर्न दिया है। निफ्टी PSE ने 102% का रिटर्न दिया है। वहीं कैपिटल गुड्स इंडेक्स ने इस दौरान 75% का रिटर्न दिया है। निफ्टी PSU बैंक ने पिछले बजट से इस बजट तक 61% का रिटर्न दिया है। जबकि निफ्टी ऑटो ने पिछले बजट से इस बजट तक 45% का रिटर्न दिया है।
निफ्टी हेल्थकेयर ने पिछले बजट से इस बजट तक 42% का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी फॉर्मा ने इस दौरान 41% का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी मेटल ने 25% का रिटर्न दिया है। निफ्टी IT ने इस दौरान 22% का रिटर्न दिया है। जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक ने पिछले बजट से इस बजट तक 13% का रिटर्न दिया।
बजट से बजट तक: निफ्टी के हीरो स्टॉक्स
पिछले बजट से इस बजट तक स्टॉक्स द्वारा दिये गये रिटर्न पर नजर डालें तो अदाणी पोर्ट ने 103% का रिटर्न दिया। बजाज ऑटो ने इस दौरान 97% का रिटर्न दिया। टाटा मोटर्स ने 94% का रिटर्न दिया। वहीं सरकारी कंपनी NTPC ने 89%, कोल इंडिया ने 80% और ONGC ने 78% का रिटर्न दिया।
अन्य दिग्गज स्टॉक्स की बात करें तो L&T ने पिछले बजट से इस बजट तक 74% का रिटर्न दिया। ऑटो सेक्टर के हीरो मोटोकॉर्प ने 72% का रिटर्न दिया। टाइटन के शेयर ने 63% का रिटर्न दिया है। पावर ग्रिड के शेयर ने पिछले बजट से इस बजट तक 60% का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)