Get App

Budget 2024 : अंतरिम बजट से स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी या करेक्शन?

Union Budget 2024 : एनालिस्ट्स का कहना है कि अंतरिम बजट आने से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव इस बात का संकेत है कि इनवेस्टर्स बाजर को लेकर अनिश्चितता महसूस कर रह हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 1 फरवरी को पेश बजट में सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर बना रहेगा। सरकार प्राइवेट सेक्टर को भी निवेश के लिए प्रोत्साहित करना चाहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 4:01 PM
Budget 2024 : अंतरिम बजट से स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी या करेक्शन?
Interim Budget 2024 : स्टॉक मार्केट अंतरिम बजट में कई चीजों पर नजर रखना चाहेगा। इसमें फिस्कल डेफिसिट, जीडीपी ग्रोथ के अनुमान और सीपीआई इनफ्लेशन शामिल होंगे।

Union Budget 2024 : स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। उसके बाद उनमें गिरावट आई है। यूनियन बजट 2024 आने से 2 हफ्ते पहले बाजार की गिरावट ने इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसमें किसी बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं है। एनालिस्ट्स का कहना है कि अंतरिम बजट आने से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव इस बात का संकेत है कि इनवेस्टर्स बाजर को लेकर अनिश्चितता महसूस कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 1 फरवरी को पेश बजट में सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर बना रहेगा। सरकार प्राइवेट सेक्टर को भी निवेश के लिए प्रोत्साहित करना चाहेगी। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि सरकार पिछले साल की अपनी स्ट्रेटेजी को जारी रखेगी, जिसमें इंफ्रा पर लंबी अवधि के निवेश के साथ ही सस्टेनेबल इकोनॉमिक डेवलपमेंट पर फोकस रखा गया है।

पिछले दो अंतरिम बजटों में बाजार की प्रतिक्रिया

पिछले दो अंतरिम बजट के रिकॉर्ड को देखें तो सेंसेक्स की प्रतिक्रिया अलग-अलग रही है। 2019 में वोट-ऑन-अकाउंट के बाद स्टॉक बाजार में करीब एक फीसदी की गिरावट आई थी। लेकिन, 2014 के अंतरिम बजट के बाद एक महीने में बाजार 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। हालांकि, दोनों अंतरिम बजट पेश होने के बाद के तीन महीनों में सेंसेक्स ने अच्छी तेजी दिखाई थी। 2019 में सेंसेक्स इस दौरान करीब 7 फीसदी चढ़ा था तो 2014 में यह 19 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें