Budget Expectations 2024 : सीएनबीसी आवाज़ के खास सेगमेंट 'बजट और मैं' में बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस बार बजट में लॉन्ग टर्म टैक्स जीरो करने का पूरा मौका है। ऑप्शन ट्रेडिंग में हाल में उछाल के बाद लंबी अवधि के निवेशकों को इंसेंटिव देना जरूरी है। देश में इक्विटी की तरफ बढ़ते रुझान को बेहतर टैक्स रिजीम का सहारा मिलना चाहिए।
