1st February 2024: कल 1 फरवरी 2014 को देश का बजट पेश होना है। बजट में देश के खर्चों, इनकम और योजनाओं को लेकर ऐलान होगा जिसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होगा। देश के अंतरिम बजट के अलावा भी कई ऐसे नए नियम हैं जो कल से लागू हो जाएंगे। यहां आपको ऐसे ही नियमों के बारे में बता रहे हैं जो 1 फरवरी से लागू हो जाएंगे।
तय होंगे LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। कल एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अगर बजट और खासकर चुनावी बजट के तौर पर देखा जाए तो कल रसोई गैस की कीमत कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।
NPS से पैसा निकालने के नियम बदल जाएंगे
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने पेंशन फंड NPS की आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार एनपीएस ग्राहक आंशिक निकासी बच्चों के लिए हायर एजुकेशन का खर्च, कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चों के लिए भी होंगे इस लिस्ट में शामिल, ग्राहक के बच्चों के लिए शादी का खर्च और ग्राहक के नाम पर घर या फ्लैट खरीदने या कंस्ट्रक्शन के लिए पैसा निकाल सकते हैं। अपने कानूनी रूप से विवाहित जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट नाम पर भी घर लेने के लिए पैसा निकाल सकते हैं।
Google और Yahoo खातों पर बल्क ईमेल या उच्च ईमेल वॉल्यूम भेजने के वैरिफिकेशन के नियम बदल दिए गए हैं। नए नियम किसी भी ईमेल डोमेन पर लागू होंगे जो रोजाना 5,000 से अधिक ईमेल भेजता है। यदि आप थोक ईमेल भेजना जारी रखना चाहते हैं तो उनके सर्वर को DMARC के अनुरूप होना चाहिए। सेंडर को स्पैम दर 0.3 प्रतिशत से कम बनाए रखनी होगी। रेलेवेंट मेल ही भेजने होंगे। एक-क्लिक अनसब्सक्राइब सिस्टम को दो दिन में पूरा करना होगा। यदि सेंडर नए नियमों का पालन नहीं करता तो ईमेल अस्वीकार कर दिए जाएंगे या बाउंस हो जाएंगे।
माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सर्विस
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपने कमर्शियल ऑन-प्रिमाइसेस सॉफ्टवेयर और Microsoft 365 और Dynamics 365 सहित ऑनलाइन सेवाओं के लिए कीमतों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। हालांकि, कीमतों में ये बढ़ोतरी उन प्रोडक्ट के लिए है जो थोक लाइसेंसिग समझौते के तहत ग्राहकों की गई मौजूदा खरीदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
1 फरवरी को Fastag हो जाएगा डिएक्टिवेट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग ग्राहकों से अपने फास्टैग की केवाईसी (KYC) को अपडेट करने के लिए कहा है। KYC अपडेट करने का काम आज 31 जनवरी 2024 तक निपटाना है। हालांकि, अभी तक इसकी ये डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। अपने बैलेंस अमाउंट को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।