Get App

Budget 2024: 7.50 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स, मोदी सरकार सैलरी क्लास को दे सकती है तोहफा

Budget 2024: आम टैक्सपेयर्स को मोदी की गारंटी है। बजट पेश होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है। ऐसे में टैक्सपेयर्स की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से उनके लिए इस बार क्या निकलेगा। क्या उन्हें स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट मिलेगी? क्या एनीपीएस पर मिलने वाली छूट बढ़ेगी

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2024: आम टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार की गारंटी है।

Budget 2024: आम टैक्सपेयर्स को मोदी की गारंटी है। बजट पेश होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है। ऐसे में टैक्सपेयर्स की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से उनके लिए इस बार क्या निकलेगा। क्या उन्हें स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट मिलेगी? क्या एनीपीएस पर मिलने वाली छूट बढ़ेगी? क्या NPS को नए टैक्स रीजीम में जोड़ा जाएगा? क्या टैक्स में छूट की लिमिट बढ़ेगी? क्या 7 लाख तक की टैक्स फ्री इनकम की लिमिट बढ़ेगी? अगर सूत्रों की माने तो टैक्सपेयर्स की ये एक विश पूरी हो सकती है। जी हां, टैक्स फ्री इनकम की लिमिट 7,00,000 रुपये बढ़कर 7,50,000 रुपये हो सकती है।

टैक्सपेयर्स को मिलेगी मोदी की गारंटी?

टैक्सपेयर्स को इस बार मोदी सरकार की गारंटी है। कल 1 फरवरी 2024 को भारत का बजट पेश होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से टैक्सपेयर्स को कई उम्मीदें हैं। सूत्रों के मुताबिक टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार थोड़ी और राहत दे सकती है। अभी नए टैक्स रीजीम में 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होता। अब सरकार इसे बढ़ाकर 7.50 लाख रुपये कर सकती है। वही, सरकार महिलाओं को भी अलग टैक्स स्लैब दे सकती है, जिसमें 8 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा।


कल पेश होगा बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार सैलरी क्लास के कई ऐलान कर सकती है। सरकार का फोकस नए टैक्स रीजीम पर फोकस बढ़ाना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जोड़ना है। इस बार ऐसी उम्मीद है कि सरकार नए टैक्स को लेकर ऐलान करेगी ज्यादा लोग इसे चुने।

L&T Q3 results : दिसंबर तिमाही में 15% बढ़ा मुनाफा, अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

Sheetal

Sheetal

First Published: Jan 31, 2024 7:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।