राम मंदिर के बाद मोदी सरकार का फोकस धार्मिक टूरिज्म, लक्षद्वीप के लिए लाएंगे प्रोजेक्ट

Budget 2024: वित्तमंत्री ने निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2024 को वोट ऑन अकाउंट बजट पेश किया है। इस बार बजट में फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, कनेक्टिविटी और टूरिज्म सेक्टर पर रहा। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की टूरिस्ट सेंटर्स के डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को फायदा होगा

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 1:41 PM
Budget 2024: बजट में फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, कनेक्टिविटी और टूरिज्म सेक्टर पर रहा।

Budget 2024: वित्तमंत्री ने निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2024 को वोट ऑन अकाउंट बजट पेश किया है। इस बार बजट में फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, कनेक्टिविटी और टूरिज्म सेक्टर पर रहा। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की टूरिस्ट सेंटर्स के डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को फायदा होगा। सभी केटेगरी में आने वाले होटल और रेस्टोरेंट केटेगरी को फायदा होगा। इसके लिए राज्यों को लॉन्ग टर्म लोन टूरिज्म सेक्टर के लिए दिये जाएंगे।

बजट में टूरिज्म सेक्टर के लिया किये ये ऐलान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टूरिज्म सेक्टर खासकर धार्मिक टूरिज्म में कई मौके हैं। राज्यों प्रेरित किया जाएगा कि वह ऐसे टूरिस्ट स्पॉट देखे और उन्हें डेवलप करने का काम करें। टूरिज्म के लिए राज्यों को कर्ज मुक्त ब्याज भी दिया जाएगा। ताकि, वह अपने राज्यों में टूरिज्म पर खास फोकस कर सकेंगे।

लक्षद्वीप पर रहा खास फोकस


बजट में राम मंदिर, अयोध्या और लक्षद्वीप पर फोकस रहा। लक्षद्वीप को लेकर टूरिज्म प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। लक्षद्वीप के बीच पर पीएम मोदी ने अपनी फोटो शेयर की थी, जिसके बाद इस पर काफी चर्चा हुई। सरकार का फोकस लक्षद्वीप जैसे अपने छोटे आयरलैंड को प्रमोट करने पर है।

रकार ने बढ़ाया कैपेक्स – टूरिज्म सेक्टर को होगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए पूंजीगत खर्च का आंकड़ा बढ़ा दिया है। फिस्कल ईयर 2025 के लिए पूंजीगत खर्च अब 11.1 फीसदी बढ़कर 11.1 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले यह फिस्कल ईयर 2024 में 10 लाख करोड़ रुपए था। अगले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जीडीपी का 3.5 फीसदी होगा। पूंजीगत खर्च के लिए 11.1 लाख करोड़ का टारगेट तय किया गया। अगले 10 साल में 149 एयरपोर्ट को उन्नत बनाने की योजना। एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी की जाएगी। नए एयरपोर्ट बनने से टूरिज्स सेक्टर को फायदा पहुंचेगा।

Budget 2024 LIVE Updates: 'युवा भारत की युवा आकंक्षाओं की झलक', अंतरिम बजट पर बोले PM मोदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।